गिरडीह, फरवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मैट्रिक व इंटर 2026 की परीक्षा तीसरे दिन गुरूवार को भी शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न हुई। पहली पाली में 36 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा हुई। मैट्रिक में कॉमर्स व होम साइंस विषय की परीक्षा में 3064 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें 3047 शामिल हुए व 17 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 49 केंद्रों पर इंटर की परीक्षा हुई। इंटर में मैथेमेटिक्स व स्टेटिक्स विषय में 5043 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें 5027 शामिल हुए व 16 अनुपस्थित रहे। डीसी ने मकतपुर हाई स्कूल का किया औचक निरीक्षण जिले में आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा संचालित है। परीक्षा के सुचारु संचालन एवं व्यवस्थाओं को लेकर जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरूवार को मकतपुर हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.