सिमडेगा, फरवरी 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा मंगलवार को शांतिपुर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में सम्पन्न हुई। पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा में म्युजिक विषय की परीक्षा हुई। 21 परीक्षा केंद्रो में आयोजित परीक्षा में 23 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रतिनियुक्त वीक्षक एवं दंडाधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे थे। वहीं दुसरी पाली में इंटर की परीक्षा में आईएससी में ज्युलॉजी, आईकॉम में बिजनेस मैथमेटिक्स और आईए में भुगोल विषय की परीक्षा हुई। पांच परीक्षा केंद्रो में आयोजित परीक्षा में 3910 छात्र शामिल हुए जबकि 30 छात्र अनुपस्थित रहे। इससे पूर्व परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व छात्रो की गहनता पुर्वक जांच की जा रही थी। जिले में संचालित मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के सुचारु एवं शांतिपूर्ण संचालन को...