गढ़वा, फरवरी 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मंगलवार से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू हो चुकी है। परीक्षा को पारदर्शिता और निष्पक्ष बनाने को लेकर उड़नदस्ता और कई टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। प्रथम पाली में मैट्रिक के परीक्षा में कुल 2541 परीक्षार्थियों में से 2520 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उसी तरह दूसरी पाली में इंटर के कुल 2235 परीक्षार्थियों में से 2219 परीक्षार्थी शामिल हुए और 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने बताया कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी केंद्र अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सभी व्यवस्थाएं की जाएं ताकि परीक्षार्थियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.