साहिबगंज, फरवरी 11 -- साहिबगंज। जैक बोर्ड की ओर से ली जा रही मैट्रिक परीक्षा में बुधवार को गणित की परीक्षा में कुल 14221 में 14120 उपस्थित व 101 अनुपस्थित रहे। वही दूसरी पाली में इंटर कॉमर्स के लिए इंटरप्रेनेशिप व इंटर कला के लिए होम साइंस की परीक्षा में कुल 470 में 468 उपस्थित व 02 अनुपस्थित रहे। परीक्षा कदाचारमुक्त व स्वच्छ माहौल में ली जा रही है। इंटर परीक्षा के दौरान डीसी हेमंत सती ने स्थानीय संध्या कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। डीसी ने परीक्षा केन्द्र के प्रत्येक कमरों में जाकर परीक्षा का जायजा लिया और केन्द्राधीक्षक को स्वच्छ माहौल में परीक्षा संचालित करने को लेकर निर्देश दिये। मौके पर डीईओ डा. दुर्गानंद झा भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे। गुरुवार को किसी की परीक्षा नहीं होगी। अब अगली परीक्षा शुक्रवार को होगी। शुक्...