चतरा, फरवरी 5 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मैट्रिक और इंटरमीडिएड के परीक्षा के तीसरे दिने मैट्रिक में वाणिज्य और गृह विज्ञान विषय एवं इंटरमीडिएड में गणित और सांख्यिकी विषय की परीक्षा लिया गया। जिले में मैट्रिक के वाणिज्य और गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में 860 छात्र-छात्राओ में से परीक्षा में 857 परीक्षार्थी शामिल हुए एवं तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएड के गणित और सांख्यिकी विषय की परीक्षा में 2,097 छात्र-छात्रों में से 2090 परीक्षार्थी शामिल हुए एवं 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला में मैट्रिक की परीक्षा को लेकर 38 एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर 28 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें जिला मुख्यालय में छ: परीक्षा केंद्र है। जिसमें मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रो पर सुर...