गोड्डा, फरवरी 3 -- गोड्डा। आज से झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की बोर्ड परीक्षाएं जिलेभर में शुरू हो गई हैं। जिला शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष मैट्रिक (10वीं) परीक्षा में कुल 17,304 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 12,247 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट में कला संकाय के 7,893, विज्ञान संकाय के 4,209 और कॉमर्स संकाय के 145 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए दंडाधिकारियों व पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी और प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्त...