हजारीबाग, मई 28 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। जैक की ओर से जारी मैट्रिक रिजल्ट में एसबी कोचिंग सेंटर अचलजामो के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। सेंटर की कोमल सोनी 81 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बनी है। वहीं, कृष्णा प्रसाद 79, आदर्श पांडेय 78.8, अंजली मंडल 76.6, विशाल पांडेय 75.4, तिलेश्वरी कुमारी 73.8, कविता कुमारी 72.2, सपना सोनी 72, धर्मेन्द्र प्रसाद 71.6, विकास पंडित ने 68.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। कोमल सोनी के टॉपर बनने के बाद उनके पिता उमेश सोनी के अलावा सेंटर के शिक्षकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। सफलता की बधाई देने वालों में शिक्षक भोला सोनी, संजय ठाकुर, छत्रधारी ठाकुर, वीरेन्द्र महतो समेत कई लोग शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.