बोकारो, फरवरी 14 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से मैट्रिक व इंटरमीडिएट कक्षा की परीक्षा का आयोजन जिले के कुल 62 परीक्षा केंद्रों में शुक्रवार को किया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.15 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गयी। इस बार 2025 की झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में जिले भर के कुल 22 हजार 666 परीक्षार्थी शामिल हुए। शुक्रवार की परीक्षा में कुल 106 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिसमें अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया शिक्षा विभाग की ओर से इस बार छात्र व छात्राओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। कदाचारमुक्त परीक्षा का आयोजन किया गया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 5 हजार 194 परीक्षार्थी शामिल जैक बोर्ड की ओर से वर्ष 2025 में आयोजित इंटरमीडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.