कटिहार, जनवरी 8 -- विद्यालय प्रधान ही डाउनलोड कर वितरित करेंगे प्रवेश पत्र 20-22 जनवरी तक प्रायोगिक और 17 फरवरी से सैद्धांतिक परीक्षा कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मैट्रिक परीक्षा की तैयारियों के बीच कटिहार जिले के विद्यार्थियों के लिए अहम सूचना सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिले में इस बार करीब 30 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रवेश पत्र केवल विद्यालय स्तर से ही डाउनलोड किए जाएंगे और विद्यालय प्रधान के हस्ताक्षर व मुहर के बाद ही विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। इससे परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने की कोशिश की गई है। बिहार बोर्ड के निर्देश के अनुसार सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य बोर्ड की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट से प...