भागलपुर, फरवरी 20 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि : कहलगांव में मैट्रिक परीक्षा के दौरान उत्पन्न विवाद के बाद उड़नदस्ता दल की दंडाधिकारी सह अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बैजयंती को उनके दायित्व से हटा दिया गया है। उनकी जगह डीसीएलआर सरफराज नवाज को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को उड़नदस्ता दंडाधिकारी द्वारा सभी केंद्राधीक्षकों को मैट्रिक परीक्षा में शामिल विवाहिता छात्रा के परिजनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का लिखित आदेश दिया था। इस निर्देश को लेकर परीक्षा केंद्रों पर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसी दौरान एक परीक्षा केंद्र पर दो परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने से रोकने की शिकायत भी सामने आई। बाद में दोनों छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी गई थी। एफआईआर दर्ज कराने संबंधी निर्देश का सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.