रांची, फरवरी 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा विभिन्न केंद्रो पर बुधवार को संपन्न हुई। मैट्रिक में हिंदी और इंटरमीडिएट में अर्थशास्त्र व मानवशास्त्र की परीक्षा हुई। मैट्रिक में हिंदी की परीक्षा में 4,24,176 परीक्षार्थियों में 4,20,005 शामिल हुए। 4171 अनुपस्थित रहे। मैट्रिक की परीक्षा में परीक्षार्थियों के शामिल होने का प्रतिशत 99.02 रहा। वहीं, इंटर में 53,670 में से 53,133 परीक्षार्थी शामिल हुए। 537 छात्र-छात्र अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में 99 फीसदी उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.