किशनगंज, फरवरी 21 -- किशनगंज। संवाददाता बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा का शुक्रवार को चौथा दिन था। चौथे दिन जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से किसी परीक्षार्थी के निष्कासन या किसी अनियमितता की कोई सूचना नहीं मिली है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली। दोनों पालियों में कुल 16,904 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 323 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 8,468 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 184 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 8,436 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 139 अनुपस्थित रहे। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.