मधुबनी, फरवरी 20 -- लखनौर, निज प्रतिनिधि। लखनौर प्रखंड के कछुवी मध्य विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक बलराम कुमार सिंह से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।वे उत्क्रमित मध्य विद्यालय झंझारपुर पश्चिम में मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर बतौर वीक्षक प्रतिनियुक्त थे। शुक्रवार को द्वितीय पाली में वीक्षण कार्य के लिए कमरा केन्द्राधीक्षक के द्वारा आवंटित किया गया था। लेकिन वे बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब रहे। झंझारपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जवाब तलब करते हुए कहा है कि शिक्षक का यह कृत्य अतिसंवेदनशील कार्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता , स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता एवं उच्चाधिकारी के आदेश का अवहेलना तथा बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के कंडिका 09 के नियम के उल्लंघन का द्योतक है।बीईओ ने कहा है कि पत्र प्राप्ति के साथ ही स्पष्टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.