खगडि़या, फरवरी 21 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में चौथे दिन शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में पहली पाली में दूसरे के बदले परीक्षा देते एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार शहर अंतर्गत एसआर इंटर स्कूल केन्द्र पर जांच में बेलदौर थाना अंतर्गत पीरनगरा के रहने वाले मनोज यादव के पुत्र अंकुश कुमार को दूसरे के बदले परीक्षा देते पकड़ा गया। अंकुश कुमार परीक्षार्थी मनीष कुमार के बदले में परीक्षा देते पाया गया। इधर केन्द्राधीक्षक ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर फर्जी परीक्षार्थी अंकुश कुमार पर कानूनी कार्रवाई के लिए आग्रह किया है। आवेदन में कहा गया कि परीक्षा हॉल में जांच में वीक्षक हर्षवर्द्धन कुमार चौधरी द्वारा उसके पकड़ा गया। जाहिर है कि पिछले तीन दिनों में एक भी कदाचारी परीक्षार्थी नहीं पकड़े गए थे। चौ...