छपरा, फरवरी 20 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। शुक्रवार को आयोजित मैट्रिक परीक्षा के दौरान नकल के आरोप में दो परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया। यह कार्रवाई उच्च विद्यालय जलालपुर परीक्षा केंद्र पर की गई। परीक्षा के दौरान निरीक्षण टीम ने जांच के क्रम में दोनों छात्रों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा। केंद्राधीक्षक ने तत्काल नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें परीक्षा से बाहर कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सख्ती बरती जा रही है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीबीएसई परीक्षा में एनसीईआरटी आधारित आये प्रश्न शहर के दस केंद्रों पर चल रही है परीक्षा फ़ोटो 8 शहर के सीपीएस परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के पहले परीक्षार्थियों को दिशा निर्देश देते स्कूल के प्रबंधक विकास कुमार सिंह ...