हजारीबाग, मई 31 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई बिरहोर जनजाति की दो बालिकाओं किरण कुमारी और चानवा को डीसी शशि प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय वेश्म में सम्मानित किया। डीसी ने इन दोनों बच्चियों को शॉल एवं पुस्तक भरा बैग देकर आशीष दिया। डीसी ने कहा कि किरण कुमारी एवं चानवा की सफलता पर काफी खुशी है तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है। उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास रहेगा कि समाज के अंतिम पायदान के छात्र छात्राओं तक शिक्षा की ज्योत पहुंचे। डीसी के हाथों सम्मानित होकर उत्साहित दोनों बच्चियों ने बताया कि वें आगे चल कर डॉक्टर और देश सेवा के क्षेत्र में जाना चाहती है। डीसी उनकी बातें सुनकर काफी प्रभावित हुए एवं शिक्षा के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.