गिरडीह, फरवरी 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मैट्रिक की परीक्षा दे रही एक नाबालिग छात्रा को उसी के गांव का एक युवक शादी करने की नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में छात्रा के पिता की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। 03 फरवरी को 16 वर्षीया छात्रा सुबह आठ बजे परीक्षा देने के लिए बनियाडीह हाई स्कूल गई थी परंतु वह परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं की। परीक्षा केंद्र के बाहर से ही कहीं चली गयी। काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि उसकी पुत्री को उसके गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर शादी करने की नियत से भगा कर ले गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.