मधुबनी, फरवरी 16 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार देर शाम एसडीएम कुमार गौरव ने सभी केंद्र अधीक्षकों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर परीक्षा संचालन, विधि-व्यवस्था एवं बोर्ड के निर्देशों के अक्षरश: पालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें झंझारपुर प्रखंड में 13 एवं लखनौर प्रखंड में 4 केंद्र शामिल हैं। 17 फरवरी से प्रारंभ होने वाली परीक्षा में कुल 13,443 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्रथम पाली में 6,309 एवं द्वितीय पाली में 7,134 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शहर के 7 केंद्रों पर कुल 5038 छात्राएं परीक्षा देंगे। इनमें प्रथम पाली में 2,205 एवं द्वितीय पाली में 2833 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.