भभुआ, फरवरी 17 -- परीक्षा केंद्रों से एक साथ निकले हजारों छात्रों की आवाजाही से बढ़ी थी भीड़ शहर के पटेल चौक, जेपी चौक व एकता चौक के पास आवागमन प्रभावित भभुआ, नगर संवाददाता। मैट्रिक परीक्षा 2026 की पहली और दूसरी पाली समाप्त होते ही मंगलवार को शहर के चौक-चौराहे पर आवागमन प्रभावित हुआ। शहर और आसपास के 19 परीक्षा केंद्रों से एक साथ निकले करीब 20 हजार परीक्षार्थियों की भीड़ से भभुआ की प्रमुख सड़कों पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सबसे अधिक असर पटेल चौक, जयप्रकाश चौक, एकता चौक और वीआईपी कॉलोनी के समीप स्थित शिवाजी चौक पर देखा गया। जाम का असर कचहरी पथ, सब्जी मंडी रोड, भगवानपुर और चैनपुर जाने वाले मार्ग पर भी पड़ा। प्रथम पाली की परीक्षा सवा बारह बजे समाप्त हुई और दस मिनट के भीतर ही चौक-चौराहों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दूसरी पाली की परीक्षा साढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.