भभुआ, फरवरी 17 -- दोनों पालियों में कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में ली गई परीक्षा जिले के 30 केंद्रों पर हजारों छात्र शामिल, निष्कासन की नहीं मिली सूचना (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के प्रथम ही 433 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रशासन की सख्ती और शिक्षा विभाग की निगरानी के बीच परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रथम पाली में कुल 13231 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 13004 उपस्थित हुए और 227 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 13077 परीक्षार्थियों में से 12871 उपस्थित हुए और 206 अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल ...