बांका, फरवरी 22 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले के सभी प्रखंडों में कुल 34 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के पांचवें दिन विज्ञान विषय की परीक्षा में विद्यार्थियों ने सभी प्रश्न का काफी सरलता से जवाब दिया। परीक्षा हाल से बाहर निकलने वाले छात्र छात्राओं के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे थे।हालांकि कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि सभी प्रश्न सहज थे लेकिन कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न के ऑप्शन उलझने वाले थे। कुल 80 मार्क्स के प्रश्न पत्र में 40 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न थे,जबकि शेष प्रश्न सब्जेक्टिव थे। जो काफी आसान रहने के कारण परीक्षार्थियों ने हॉल से निकलने के बाद प्रसन्नता जाहिर की। पहली पाली में कुल निर्धारित 14,316 छात्रों में से 252 छात्र अनुपस्थित रहे,जबकि 14,06...