पलामू, फरवरी 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की चार नाबालिग छात्राएं सोमवार को मैट्रिक परीक्षा देने के दौरान अचानक लापता हो गईं। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि लापता चारों नाबालिक को मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया है। परिजनों के अनुसार सभी छात्राएं परीक्षा देने सोमवार को मेदिनीनगर गई थीं परीक्षा समाप्त होने के बाद वे सभी लोग ट्रेन पकड़कर वहां से निकल गईं। बाद में मामले की जानकारी परिजनों ने चैनपुर थाना में दी। इसके आलोक में मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा के नैतृत्व में तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर खोजबीन की गई। जांच के क्रम में पता चला कि चारों नाबालिग ट्रेन से मध्य प्रदेश के कटनी पहुंच गई हैं। इसके बाद पुलिस टीम परिजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.