कोडरमा, फरवरी 5 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के फुलवरिया पंचायत स्थित उच्च विद्यालय फुलवरिया में संचालित मैट्रिक परीक्षा के दौरान एक शिक्षक पर परीक्षार्थियों के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। परीक्षार्थियों के अनुसार, हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान केंद्र में तैनात वीक्षक रमाशंकर सिंह (उच्च विद्यालय फुलवरिया के शिक्षक) ने बिना किसी कारण के छात्रों के साथ मारपीट की। इस मामले को लेकर मैट्रिक परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी विशाल कुमार, अंजली कुमारी, अंशु कुमारी, राजीव कुमार एवं आशीष कुमार मेहता ने उपायुक्त कोडरमा को लिखित आवेदन सौंपकर दोषी शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की प्रतिलिपि जिला शिक्षा पदाधिकारी कोडरमा, अनुमंडल पदाधिकारी कोडरमा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी डोमचांच तथा परीक्षा केंद्र अधीक्षक, उच्...