भागलपुर, फरवरी 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक या वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 को शुरू होने में अब महज दो दिन शेष बचे हैं। मैट्रिक के 61 परीक्षा केंद्रों पर वीक्षण कार्य के लिए ड्यूटी पर लगाए गए 70 प्रतिशत शिक्षकों ने शनिवार को योगदान दिया। जिले में दो हजार से अधिक शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी में लगाया गया है। वहीं कई शिक्षक परीक्षा ड्यूटी से अपना नाम वापस लेने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचे। कई शिक्षकों ने तबीयत खराब रहने का कारण बताया। शिक्षकों को कहा गया कि पहले अपना मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करें। वहीं कुछ शिक्षिका अपने गोद में छोटे बच्चों को लेकर कार्यालय पहुंची थीं। परीक्षा विभाग के कर्मियों को बताया कि बच्चा काफी छोटा है, इस कारण परीक्षा ड्यूटी से नाम हटाया जाए। कई शिक्षकों के आवेदन...