दरभंगा, जनवरी 4 -- बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के मुर्तुजापुर गांव में रविवार की सुबह ग्रामीण शंभू पासवान के 16 वर्षीय पुत्र वरुण पासवान का शव कुएं से पुलिस ने बरामद किया। उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। मृतक के पिता ने गत एक जनवरी को अपने पुत्र के गायब होने का सनहा थाने में दर्ज कराकर कुछ अज्ञात लोगों पर उसके साथ गलत काम करने की आशंका जाहिर की थी। ग्रामीणों के मुताबिक वरुण मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह गत 30 दिसंबर की रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। 31 दिसंबर को परिवार के सदस्यों ने देखा कि उसके कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और उसका कहीं अता-पता नहीं था। परिवार के लोगों ने समझा कि वह शौच करने कहीं गया होगा। लेकिन काफी खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चल। इसके बाद परिजनों ने थाने में सनहा दर्ज कराय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.