कोडरमा, फरवरी 4 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में मैट्रिक परीक्षा का पहला दिन मंगलवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुआ। इसके लिए प्रखंड में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्लस टू उच्च विद्यालय बासोडीह परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 190 परीक्षार्थियों में से 188 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। वहीं मध्य विद्यालय बासोडीह में 65 में से 64 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलीडीह में 36 में से सभी 36 तथा मध्य विद्यालय खूंटा में 11 में से सभी 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रम की परीक्षा आयोजित की गई। सभी परीक्षा केंद्रों को मिलाकर कुल 302 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 299 उपस्थित रहे, जबकि 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा की पारदर्शिता ...