बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- मैट्रिक परीक्षा : नकल करने के आरोप में एक परीक्षार्थी निष्कासित शेखपुरा, निज सम्वाददाता। मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन कदाचार करने के आरोप में प्लस टू स्कूल, बरबीघा केंद्र से एक परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया। जनसंपर्क पदाधिकारी आर्य गौतम ने बताया कि परिक्षा में 10637 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि, 144 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...