हाजीपुर, फरवरी 19 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को भी जिले के सभी 61 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचामुक्त संचालित की गई। दोनों पाली में गणित की परीक्षा हुई। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन परीक्षा केंद्रों पर शांति दिखी। जिला प्रशासन के रुख को देखते हुए 879 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। सभी 61 केंद्रों पर कुल आवंटित 53 हजार 876 में 52 हजार 997 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। हाजीपुर में कुल आवंटित 26 हजार 768 में 26 हजार 353, महनार में 7 हजार 902 में 7 हजार 733 एवं महुआ में 19 हजार 206 में 18 हजार 911 परीक्षार्थी शामिल हुए। हाजीपुर में सर्वाधिक 415, महनार में 169 और महुआ में 295 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गए। दिनभर डीएम, एसपी और जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों के चक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.