देवघर, जनवरी 29 -- देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ की अध्यक्षता में झारखंड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के सफल संचालन को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों व सभी उपस्थित केंद्राधीक्षकों को जिले में आयोजित होने वाले मैट्रिक व इंटर परीक्षा के सफल संचालन को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराना सभी की जिम्मेवारी है। ऐसे में आवश्यक है कि अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया जाए। ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। डीसी द्वारा जानकारी दी गई कि मैट्रिक परीक...