सहरसा, फरवरी 24 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 24 परीक्षा केन्द्रों पर सोमवार को भी शांतिपूर्ण मैट्रिक की परीक्षा हुई। मैट्रिक परीक्षा के छठे दिन दूसरी पाली में मोडल केन्द्र मनोहर उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र से एक छात्रा को निष्कासित की गई। अबतक मैट्रिक परीक्षा में दो छात्रा निष्कासित हो चुकी है। परीक्षा के दोनों पालियों में 471 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर अधिकारियों का दल दिन भर सभी परीक्षा केंद्रों पर गश्त लगाते रहें। छठे दिन पहली पाली में 11869 परीक्षार्थियों की जगह 11677 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए एवं दूसरे पाली में 12356 परीक्षार्थियों की जगह 12077 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहली पाली में 192 एवं दूसरी पाली में 279 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। डीईओ ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.