दरभंगा, फरवरी 23 -- दरभंगा। बेनीपुर-दोनार एसएच 56 पर सदर थाना क्षेत्र के बीएमपी 13 के पास शनिवार की हुए सड़क हादसे में सदर थाना क्षेत्र के नैनाघाट निवासी मैट्रिक परीक्षार्थी घनश्याम यादव की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है। हादसे की खबर सुनकर नैना घाट के मुखिया हरिभूषण यादव, पूर्व मुखिया अनिल पासवान व समाजसेवी ब्रजेश सिंह राठौर परिजनों के साथ डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि परीक्षा देने वे बाइक से दरभंगा के लिए निकले थे। बीएमपी के पास पिकअप ने बाइक को ठोकर मार दी। पिकअप के नीचे आने से घनश्याम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को टेंपो से डीएमसीएच पहुंचाया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। हादसे में घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.