सासाराम, फरवरी 13 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के एक निजी कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को थानाध्यक्ष पूनम कुमारी व बीईओ अफरोज आलम ने परीक्षा से संबंधित सफलता के लिए आवश्यक जानकारी साझा किए। थानाध्यक्ष ने छात्रों को परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी। साथ ही कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। बीईओ ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परीक्षा को दबाव नहीं, बल्कि अवसर के रूप में लेने की बात कही। संस्थान के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। फोटो नंबर-36 कैप्शन-बच्चों को जानकारी देते थानाध्यक्ष पूनम कुमारी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.