बेगुसराय, फरवरी 21 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मैट्रिक परीक्षा के दौरान शनिवार को कदाचार के मामले में दो परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया। इन परीक्षार्थियों में आरजीडीआर इंटर स्कूल बड़ी बलिया तथा भुजुंगी उषा इंटर कॉलेज साहेबपुरकमाल से निष्कासित किया गया। इस प्रकार अबतक चार परीक्षार्थियों को कदाचार के मामले में निष्कासित किया गया। शुक्रवार को प्रथम पाली के दौरान एमआरजेडी इंटर कॉलेज से कदाचार के मामले में एक छात्र को निष्कासित किया गया। इसी पाली में बीपी इंटर स्कूल से भी एक छात्र को निष्कासित किया गया था। यह परीक्षा जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर हो रही है। शनिवार को पहली पाली में निर्धारित 23653 में 23278 उपस्थित व 375 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में निर्धारित 22054 में 21792 उपस्थित व 260 अनुपस्थित रहे। इधर, परीक्षा के सफल, शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.