पलामू, दिसम्बर 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद् की तीन फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिया गया है। जिले में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संचालन करने के लिए मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए 77 परीक्षा केंद्र और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 39 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्र का निर्धारण कर जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने एप्रुवल के लिए जैक को परीक्षा केंद्रों की सूची भेज दी है। परीक्षा केंद्र वैसे स्कूलों को बनाया गया है,जहां पर चाहरदीवारी हो और परीक्षार्थियों की बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में बेंच-डेस्क उपलब्ध है। साथ ही सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील है और परीक्षार्थियों के लिए मूलभूत सुविधा यथा पानी, साफ-सफाई और शौचालयों की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। फर...