बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- राजगीर के पीटीजेएम कॉलेज के पास हुई घटना सरमेरा के छात्र का राजगीर में पड़ा था सेंटर परिजनों का आरोप-मकान मालिक ने की मारपीट फोटो : सरमेरा मौत-सरमेरा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। राजगीर/सरमेरा, निज संवाददाता। राजगीर के पीटीजेएम कॉलेज के पास रविवार की रात संदिग्ध स्थिति में मैट्रिक के एक परीक्षार्थी की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी श्यामली यादव का 16 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार है। उसका सेंटर राजगीर में था। वह गांव के की आधा दर्जन छात्रों के साथ किराये के कमरे में रहकर परीक्षा दे रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि मकान मालिक ने मारपीट की। इसी वजह से उसकी मौत हो गयी। सरमेरा के करीब आधा दर्जन छात्र पीटीजीएम कॉलेज के पास किराये के कमरे में रहकर परीक्षा दे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.