जहानाबाद, फरवरी 20 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा के दौरान गुरुवार को दोनों पाली मिलाकर 394 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है। प्रथम पाली 9:30 पूर्वाहन से 12:45 अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली 2:00 अपराहन से 5:15 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के प्रथम पाली में कुल विद्यार्थियों की संख्या 8988 के विरुद्ध 8749 उपस्थित एवं 239 अनुपस्थित पाये गये। वहीं द्वितीय पाली में कुल विद्यार्थियों की संख्या 6331 के विरूद्ध 6176 उपस्थित एवं 155 अनुपस्थित पाये गये। फोटो- 20 फरवरी अरवल- 11 कैप्शन- अरवल में शुक्रवार को परीक्षा केंद्र पर जाती छात्राएं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.