छपरा, फरवरी 25 -- छपरा।नगर प्रतिनिधि सारण में 17 फरवरी से जिले में चल रही मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गयी। परीक्षा समाप्त होते ही परीक्षार्थी खुशी से चहक उठे। उनके चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि अब वह टेंशनमुक्त है। अंतिम दिन परीक्षा देकर केन्द्र से बाहर निकलते परीक्षार्थियों पर वसंतपंचमी का भी खुमार देखने को मिला। वे एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए मिले। मैट्रिक की परीक्षा के बाद छात्रों की खुशी स्पष्ट तौर पर झलक रही थी। हो भी क्यों नहीं, करीब 10 दिन तक उनका ध्यान सिर्फ पढ़ाई व परीक्षा पर था। मंगलवार को ऑटोमोबाइल,इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर,ब्यूटी एंड वेलनेस विषय स की परीक्षा समाप्त हुई तो परीक्षार्थी खुशी से झूम उठे। परीक्षार्थी मुस्कुराहते हुए अपने साथियों के साथ बात करते हुए अपने-अपने घर की ओर लौट गए। प...