गढ़वा, फरवरी 4 -- रमना। प्रखंड के तीन परीक्षा केंदों पर बुधवार को मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। उक्त केंद्रों पर कुल 1444 में 1438 विद्यार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा लिखी। छह विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार जमा दो हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर 782 में 779 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि उत्क्रमित उच्च विद्यालय टंडवा स्थिति परीक्षा केंद्र पर 417 में 414 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं बालिका उच्च विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर सभी 245 विद्यार्थी उपस्थित रहे। सीओ सह बीडीओ विकास पांडेय और थानाप्रभारी आकाश कुमार ने तीनों परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते हुए शांतिपूर्वक व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...