गढ़वा, फरवरी 9 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। परियोजना बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर सोमवार को पहली पाली में साइंस विषय की परीक्षा लिखने के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका प्लस टू विद्यालय भवनाथपुर की छात्रा रूपा कुमारी अचानक बेहोश हो गई। केंद्राधीक्षक सत्यप्रकाश यादव ने उसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। चिकित्सक शैलेंद्र कुमार ने उसका इलाज किया। रूपा कुमारी सिंघीताली निवासी राजदेव भुइंया की पुत्री है। सूचना मिलने पर कस्तूरबा विद्यालय के एकाउंटेंट सुरेश भोक्ता अस्पताल पहुंचकर बेहोश छात्रा के अभिभावक को सूचना दी। मालूम हो कि 7 फरवरी को भी कस्तूरबा विद्यालय की ही एक छात्रा रागिनी कुमारी सोशल साइंस की परीक्षा लिखने के दौरान बेहोश हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...