छपरा, फरवरी 21 -- मांझी। मांझी नगर पंचायत मे स्थित इंटर कॉलेज से शनिवार को मैट्रिक की परीक्षा दे कर लौट रहे एक छात्र को अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्र को इलाज के लिए मांझी सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी अड्डा गांव का निवासी संतोष सिंह का पुत्र तथा मैट्रिक का छात्र सौरभ कुमार प्रथम पाली की परीक्षा देकर केन्द्र से वापस लौट रहा था। तभी मांझी चट्टी पर पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार चार की संख्या मे पहुंचे अज्ञात व्यक्तियों ने उसे मारपीट कर बाइक पर बैठा लिया पर जब छात्र सौरभ भागने की कोशिश की तो उसे घेर लिया तथा चाकू मारकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया की चाकूबाजी की घटना सामने आई है। आवेदन प्राप्त हुआ है जिस...