गोपालगंज, फरवरी 19 -- गोपालगंज। शहर के डीएवी हाई स्कूल में मैट्रिक की परीक्षा देने गुरुवार को आई एक छात्रा बेहोश हो गई। परीक्षा केंद्र पर छात्र के बेहोश होने के कारण वहां अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर मौजूद शिक्षकों की मदद से इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर के रहने वाले अलमुद्दीन अंसारी की 17 वर्षीय बेटी असमी तारा मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए डीएवी हाई स्कूल में बनाए गए केंद्र में आई हुई थी। जहां अचानक वह बेहोश हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...