मोतिहारी, फरवरी 24 -- केसरिया, निज संवाददाता। केसरिया थाना क्षेत्र के दरमहा पंचायत के कटहरिया वार्ड नंबर 7 की 16 वर्षीय युवती ने गर्दन में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि सपना मैट्रिक की परीक्षा देकर सोमवार को लौटी थी और रात्रि में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। परिजन अभी कुछ नहीं बता रहे हैं। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि अभी आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। छात्रा के पिता परदेस में काम करते हैं। घटना की सूचना परिवार वालों ने दी है। सूचना मिलने के बाद पिता घर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलि...