लातेहार, फरवरी 6 -- बारियातू,प्रतिनिधि। जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के लिये बनाये गए परीक्षा केंद्र परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय व राजकीय मध्य विद्यालय में शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हुई। परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक जयप्रकाश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में मैट्रिक की उर्दू विषय के 23 में 23 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। द्वितीय पाली में इंटर के एकाउंटेंसी के 2 व अर्थशास्त्र विषय के 105 में 105 कूल 107 परीक्षार्थी में 104 परीक्षा में शामिल हुए,जबकि 03 अनुपस्थित रहे। राजकीय मध्य विद्यालय के केंद्राधीक्षक रूपेश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली मैट्रिक की उर्दू विषय की परीक्षा में 13 में 13 एवं द्वितीय पाली इंटर के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में 24 में 24 परीक्षार्थी परीक्षा में...