रांची, जनवरी 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने सत्र 2025-27 की मैट्रिक परीक्षा (वर्ष 2027) के लिए रजिस्ट्रेशन और वर्ष 2026 में होने वाली कक्षा 9 की परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित कर दी है। जैक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब छात्र बिना विलंब शुल्क के 12 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की तिथि 13 से 20 जनवरी तक निर्धारित की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) द्वारा ऑनलाइन प्रपत्र अप्रूव करने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 12 जनवरी और विलंब शुल्क के साथ 20 जनवरी तय की गई है। चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 12 जनवरी और विलंब शुल्क के साथ 20 जनवरी है। इसके अतिरिक्त, छात्र अपना शुल्क बिना विलंब शुल्क के 15 जनवरी तक और विलंब शुल्क के साथ 22 ज...