लातेहार, जनवरी 16 -- बेतला, प्रतिनिधि। जैक रांची आहूत मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा 2026 में क्षेत्र के इकलौते प्लस टू हाई स्कूल सरईडीह के कुल 421 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें मैट्रिक के कुल 258 और इंटर के 163 परीक्षार्थियों के नाम शामिल हैं। जानकारी स्कूल के प्राचार्य उमेश कुमार टोप्पो ने दी।वहीं प्राचार्य ने बोर्ड परीक्षा आगामी 3 फरवरी से तय समय-सारणी के अनुसार दो पाली में शुरू होने की बात बताई। प्रथम पाली में मैट्रिक की तथा दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा होगी। एक जवाब में प्राचार्य टोप्पो ने परीक्षा की तैयारी के मद्देनजर स्कूल के परीक्षार्थियों का बहुत जल्द विशेष कक्षा का संचालन किए जाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.