रांची, फरवरी 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। जैक बोर्ड की मैट्रिक और इंटर परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को 99 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति रही। पहली पाली में मैट्रिक परीक्षा में 99.52 प्रतिशत छात्र शामिल हुए। कुल 102 परीक्षा केंद्र में से 35 केंद्रों में कॉमर्स और गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। कॉमर्स में 317 में 316 परीक्षार्थी शामिल हुए। गृह विज्ञान में 1766 में से 1757 परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में 57 केंद्रों पर इंटर की परीक्षा हुई। हिन्दी-ए विषय में 11313 में से 11234 और अंग्रेजी-ए में 12317 में से 12244 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। किसी भी केंद्र से निष्कासन की सूचना विभाग को नहीं मिली। अब 15 फरवरी को प्रथम पाली में अरबी/फारसी/हो/मुंडारी/संथाली/उरांव विषय की परीक्षा होगी। वहीं, दूसरी पाली में कला संकाय में इलेक्टिव लैंग्वेज और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.