दुमका, फरवरी 4 -- दुमका, प्रतिनिधि।झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हो गई। 59 परीक्षा केंद्रों में मैट्रिक और 35 परीक्षा केन्द्रों पर इंटर की परीक्षा हुई। मैट्रिक की परीक्षा में 2386 परीक्षार्थियों में 2365 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली के इंटरमीडिएट की परीक्षा में 2399 परीक्षार्थियों में से 2394 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 05 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मंगलवार को मैट्रिक में आईआईटी वोकेशनल एवं इंटरमीडिएट में भी वोकेशनल की परीक्षा आयोजित की गई। जैक दुमका के विशेष कार्य पदाधिकारी ओएसडी ने डॉ अश्विनी कुमार ने बताया कि सभी केद्रों पर पहला दिन शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा हुई। सभी केंद्रों में जिला प्रशासन के ...