कटिहार, फरवरी 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटर के प्रमाणपत्रों में फोटो सुधार की प्रक्रिया को और सख्त व पारदर्शी बना दिया है। अब सिर्फ दो कागजात में फोटो के मिलान के आधार पर सुधार नहीं होगा। इंटर-मैट्रिक पंजीयन के समय की फोटो और वर्तमान फोटो का विद्यालय प्रधान द्वारा सत्यापन तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) के प्रतिहस्ताक्षर के बाद ही फोटो संशोधन संभव होगा। इसको लेकर बोर्ड ने सभी जिलों के डीईओ को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं, जिसका पालन कटिहार जिले में भी अनिवार्य रूप से किया जाएगा। सनद रहे कि अब तक समिति द्वारा जारी पंजीयन कार्ड, प्रवेशपत्र, अंकपत्र, मूल प्रमाणपत्र और उपस्थिति पत्रक-इन पांच कागजातों में से किसी दो में फोटो सही पाए जाने पर डाटाबेस में फोटो सुधार की अनुमति थी। लेकिन बोर्ड के...