कटिहार, जनवरी 11 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आगामी मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचारमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक चार परीक्षा केंद्रों पर एक गश्ती दल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। परीक्षा समिति ने स्पष्ट किया है कि प्रश्नपत्रों का वितरण केवल गश्ती दंडाधिकारी की उपस्थिति में ही किया जाएगा। जिले में दोनों परीक्षाओं को लेकर सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। बोर्ड के निर्देशानुसार गश्ती दंडाधिकारी के साथ केंद्र पर तैनात अधिकारी या कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले प्रत्येक कर्मी को रजिस्टर में अपना नाम और पता दर्ज करना अनिवार्य होगा। बिना पहचान दर्ज कराए किसी को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.