गुमला, दिसम्बर 18 -- भरनो। प्लस टू हाई स्कूल भरनो में मैट्रिक और इंटर परीक्षा को देखते हुए 23 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में स्कूल में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावक,बीडीओ, सीओ, एसएमसी के सदस्य, प्रखंड के जनप्रतिनिधि और जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। स्कूल की प्राचार्या वरदानी टोप्पो ने बताया कि बैठक का उद्देश्य परीक्षा से संबंधित तैयारियों, व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों की सुगम परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक चर्चा करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...